गोण्डा: मतदाताओ को जागरूक करने के लिए तहसीलदार के अगुवाई में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर मतदान करने के लिए जागरुक किया।
मंगलवार को तहसीलदार महेन्द्र सिंह के अगुवाई में विवेकानंद इंटर कालेज, एपी इंटर कालेज, आरपी इंटर कालेज, सीयचसी, नगरपंचायत, ब्लाक व राजस्व कार्मियो ने संयुक्त रुप से रेलवे स्टेशन चौराहा से मनकापुर कस्बे में रैली निकाल कर आमामी छः मई के लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिये मतदाताओ को जागरुक किया।
वीडियो
छात्र-छात्राओ ने स्लोगन लिखे तख्ती लिए और नारे लगाते हुए कस्बे के विभिन्न मोहल्लो का भ्रमण करते हुए तहसील मुख्यालय पहुचे जहाँ मतदाता जागरूकता रैली का समापन किया गया।
इस मौके पर नयाब तहसीलदार सत्यपाल प्रसाद, अधिशाषी अधिकारी स्वतंत्र प्रताप सिंह , डा० संतोष र्सिंह, अमर सिंह, अशोक कुमार र्सिंह, संदीप सिंह, रागिनी मिश्रा, सना परवीन, जनक मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ