Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना जरूरी : दद्दन मिश्रा





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने आज क्षेत्र का व्यापक दौरा करते हुये जनसमर्थन की अपील की। बीजेपी प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने कहा कि आज नरेन्द्र मोदी देश की जरुरत बन चुके है। न सिर्फ विकास के मुद्दे पर बल्कि भारत की गौरवशाली परम्परा और इसके वैभव को वापस लाने के लिये नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रुप में अप्रतिम कार्य किया है। 



आज नरेन्द्रमोदी देश के जननायक बन चुके है। अपनी नुक्कड सभाओ में दद्दन मिश्रा ने कहा कि नेपाल सीमा से सटे अति पिछडे जिलो में शुमार श्रावस्ती और बलरामपुर को आकाँक्षात्मक जिले में शामिल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहाँ विकास की गंगा बहाई है। उन्होने कहा कि यह गंगाग अनवरत बहती रहे इसके लिये फिर से इस क्षेत्र में कमल खिलाने और नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने की जरुरत है। बीजेपी प्रत्याशी दद्दन मिश्रा के समर्थन में लोगो का हुजूम उमडा। बीजेपी प्रत्याशी दद्दन मिश्रा की नुक्कडसभाओ में भी भारी भीड उमडी।



 अपने जनसम्पर्क के दौरान बीजेपी प्रत्याशी ददद्न मिश्रा ने भिनगा विधानसभा क्षेत्र के सिरिसिया, जनकपुर मन्दिर, हलधरपुर रानी, कालीमन्दिर फगहाबाजार समेत एक दर्जन से अधिक गाँवो का दौरा किया। बीजेपी प्रत्याशी ददद्न मिश्रा ने निषाद समाज सम्मेलन में भी हिस्सा लिया और भिनगा नगर में सांसद संवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुये। इस दौरान सपा और बसपा छोडकर आये संतोष यादव, कुन्नूलाल वर्मा, चन्द्रशेखर पाण्डेय, अखिलेश कुमार मिश्रा, शेषराज पाण्डेय, हनुमान प्रसाद, रामनिवास गौतम, पारस गौतम, शुकदेव समेत एक दर्जन लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे