Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीएमसीटी मार्ग पर ट्रक के ठोकर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत






घर के दो चिरागों के मरने से पूरे ग्राम में मातम
बनारसी चौधरी
बेलहर, संतकबीरनगर। आज गुरुवार सुबह आठ बजे के आसपास बेलहरकलां ब्लॉक के ग्राम बरडाढ़ पिपरी निवासी दो सगे भाई 16 वर्षीय छोटू एवं 22 वर्षीय बब्लू पुत्रगण मोहनलाल द्वारा अपने घर से भिटवा के लिए निकले थे कि तभी ग्रामपंचायत कुसरुखुर्द में एक तेजरफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिया। 


जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार भाइयों को गम्भीर रूप से घायल हो कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसीबीच ट्रक चालक दुर्घटना के बाद भागने की फिराक में था जिसे ग्रामीणो की तत्परता से पकड़ लिया गया। बताते चले कि तीन भाइयों में दो भाई छोटे थे जो घर पर ही रहते थे। एक बड़ा भाई गोरखपुर के सहजनवां में मेहनत मजदूरी करता है। 


वही अपने ससुराल में ही रहता है। घर पर यही दो भाई अपने माता पिता के सहारा थे। इस दुर्घटना की खबर जब घर पर पहुची तो घर मे चीखपुकार मच गई और पूरे ग्राम सभा मे मातम का माहौल हो गया। बेटे के खोने के गम में मां और पत्नी नीलम का इस खबर के बाद ही बेसुध हो गई है। हर कोई इन भाइयों के आकाल मृत्यु पर गमगीन है।


इस घटना के बाबत पुलिस द्वारा आज गुरुवार को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत नन्दौर की तरफ जा रहे एक ट्रक जिसका रजि0 न0 UP75 B 9481 व प्लैटिना मोटरसाइकिल की कुसरुखुर्द गांव के पास ओवरटेक करते समय एक्सीडेण्ट हो गया जिसमे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा मय आवश्यक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। 


मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटनास्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया है व घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद।घटनास्थल पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे