Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज में रेप, पास्को एक्ट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज




डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज गोण्डा :वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा को बहला - फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में  रेप, पास्को एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।


बालिका के चाचा द्वारा दर्ज कराए गये केस के अनुसार 23 अप्रैल की दोपहर में आरोपी ने किशोरी को फोन कर बालेश्वरगंज बाजार बुलाया और बाइक से अज्ञात स्थान पर ले जाकर रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाई। 


किशोरी को रात भर आरोपी अपने कब्जे में रखे रहा। 24 अप्रैल दोपहर को बालेश्वरगंज बाजार के पास छोड़ते हुए धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो और फोटो वायरल करते हुए जान से मार दूंगा। डरी- सहमी किशोरी ने घर पहुंचने पर घटना की जानकारी रोते हुए परिजनों को बताई। परिजन रात में ही पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे व मुकदमा पंजीकृत कराया।


प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि  तहरीर के आधार पर  आरोपी अमर पाण्डेय निवासी परसहवा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गई लेकिन आरोपी नहीं मिला। आरोपी की तलाश जारी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे