Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टाटा ने लांच की एक नई अंदाज में एसयूवी हरियर





अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो ।सहादत गंज स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम में टाटा की नई एसयूवी हरियर की लांचिंग शोरूम में आये मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। वहीं लांचिंग के उपरांत कंपनी के आला अधिकारियों ने बताया कि यहां एसयूवी सबसे नए लुक व सुरक्षित एसयूवी कार है यह कार भारत में पहली बार चार वैरिएंट व पांच कलर में लाई गई है ।


इस गाड़ी को ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई गई है यह गाड़ी सभी सुविधाएं वह फीचर्स के साथ ही मार्केट में उतारी गई है। इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 12:70 लाख से 16:40 लाख तक है। 


इस दौरान कंपनी के प्रबंधक ने बताया कि आज नई गाड़ी की लांचिंग में चार एसयूवी कि बुकिंग हुई है व कई लोग ने टेस्ट ड्राइव करके कार की तारीफ की। इस अवसर पर पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह व कंपनी के प्रबंधक गौरव सिंह , अमित चक्रवर्ती, टीएल ,अजय श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, सोनू सिंह ,राजेंद्र सिंह ,व मीडिया प्रभारी राकेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे