Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चुनाव कार्य के लिए दो विद्यालयों का हुवा अधिग्रहण





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में आगामी 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के लिए सभी क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की जा रही है । 


सुरक्षा बलों के समुचित ठहराव हेतु स्थानों की भी व्यवस्था कराई जा रही है जिसके अंतर्गत स्थानीय विद्यालयों का अधिग्रहण भी कराया जा रहा है । आज जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देश पर दो विद्यालयों का अधिग्रहण आदेश जारी किया गया । 


जिन विद्यालयों का अधिग्रहण किया गया है उनमें महाराजगंज तराई के रामफल मेमोरियल बालिका इंटर कॉलेज तथा ऋतुराज सिंह बालिका इंटर कॉलेज टेंढ़वा मुडिला शामिल है । इन दोनों विद्यालयों में सशस्त्र सीमा बल के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे