अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित बलरामपुर चीनी मिल में गेट सहित सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल फ्री कर दी गई है ।
अब गन्ना तोल कराने के लिए गन्ना पर्ची की आवश्यकता नहीं होगी । इस आशय की जानकारी देते हुए मिल के अधिशासी अध्यक्ष नरेश कुमार खेतान ने बताया की चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र 2018 -19 के समाप्ति लिए 30 अप्रैल की तिथि निश्चित किया गया है ।
किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा ना रहे इसके लिए पहले ही रिसर्वे कराकर गन्ना समिति द्वारा पर्चियां के माध्यम से गन्ना तौल करा ली गई थी और 27 अप्रैल से मिल गेट सहित सभी गन्ना तौल केंद्रों पर तौल फ्री कर दिया गया है । उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि समय रहते हैं वह अपनी गन्ने की आपूर्ति संबंधित गन्ना तौल केंद्रों पर पहुंचा दें ताकि उनका गन्ना खेतों में खड़ा ना रहने पाए ।संभावना जताई जा रही है कि 30 अप्रैल को अंतिम रूप से मिल का पेराई सत्र बंद कर दिया जाएगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ