गोण्डा: अमवा के अशरफाबाद जंगल में अज्ञात कारण से लगी आग को अग्नि शमन दल घंटो मशक्त करने के उपरांत भी आग पूरी तरह से काबू नही कर पाया है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अमवा अशरफाबाद जंगल में अज्ञात कारण से आग लग गयी जो देखते-देखते कुछ ही समय में लगभग ढाई किलो मीटर में फ़ैल गयी ।
ग्रामीणों से सूचना मिलते ही आनन-फानन में अग्नि शमन के जवान, वन विभाग व ग्रामीणो ने संयुक्त रुप से पहुंच कर आग बुझाने का भर शक प्रयास किया | लेकिन जंगल में पडे सूखे पत्ते बुझने का नाम नही ले रहे थे। आग पर काबू पाने के दौरान अग्नि शमन दल की गाडी में पानी खत्म हो गया | ग्रामीणों ने पम्पिगसेट चालू कर अग्निशमन के टैंकर मे पानी भरा | अथक प्रयासों के बाद शाम तक मामूली आग पर कडी मशक्त के बाद काबू पाया जा सका है।
वही प्रभारी यसयफओ अग्नि शमन राजेश कुमार पान्डेय ने बताया कि टैंकर का बार-बार पानी खत्म हो जाने से थोडी समस्या का समना करना पड़ा फिर भी लोगो के सहयोग आग पर काबू पाया जा सका है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ