Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डंठल जलाने से बेलहर क्षेत्र में आगजनी से अनेको ग्रामीणो को हुई क्षति




बनारसी चौधरी
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहरकलां विकास क्षेत्र में अब डंठल में आग लगाने से ग्रामीणो को काफी क्षति हो रही है। प्रशासन के सख्त रवैये का कोई भी प्रभाव नही पड़ रहा है। डंठल के जलाने से कई स्थानों पर आज रविवार को आगजनी की कई घटनाएं हुई है। आगजनी की घटनाओं पर ग्रामीणों के प्रयास से ज्यादा है जबकि फायर ब्रिगेड नाकाफी साबित हो रहा है। 

बताते चले कि आज रविवार को ही बेलहरकलां ब्लॉक के कैथवलिया, भनवापुर डिघवा, रसूलपुर, भेलाखर्ग आदि कई स्थानों पर डंठल जलाने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारो तरफ अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस आग को ग्रामीणों के प्रयास से काबू पाया गया। आग की चपेट मे आने वैष्णो त्रिपाठी निवासी ग्राम भवनापुर की घर के बगल रखी झोपडी जलकर राख हो गई।


कैथवलिया निवासी चंद्रशेखर का लगभग एक बीघा गन्ने की फसल जलकर स्वाहा हो गया। आग ने कई लोगो के खेत में रखे भूसे को भी अपने आगोश मे ले लिया। जिससे पशुओं के चारे को भी नष्ट कर दिया। इसकी सूचना पर ना पुलिस और ना दमकल विभाग पहुंचा ही पहुंचा। जिससे क्षेत्र के लोगों मे काफी गुस्सा देखा गया। ग्रामीणो ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि डंठल जलाने वालो पर कठोर कार्यवाही होनी चाहियें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे