आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सदर कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पुलिस का दावा है कि खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह यादव व उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र यादव थाना कोतवाली जनपद अलवर राजस्थान के नेतृत्व मे गठित संयुक्त टीम ने काशी आवासीय कालोनी में काफी समय से ग्राहको के पहचान पत्रो मे कांट छांट कर शातिर तरीके से आनलाइन ठगी करने वाले आरोपी जितेन्द्र कुमार पुत्र बृजलाल निवासी बारी थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया है ।
विदित हो कि वादी(निवासी 90 आजाद नगर, 60 फीट रोड, थाना एन0ई0बी0 जनपद अलवर) ने बीते 22 अप्रैल 19 को थाने पर उपस्थित होकर अभियोग पंजीकृत कराया कि 21 अप्रैल 2019 को सायंकाल मेरे घर 60 फीट रोड पर उपस्थित बुल फायनेंस कम्पनी से एक आदमी आया और उसने मुझे बताया कि आपने जो आनलाइन पर्सनल लोन लिया है उसकी किस्त भरे। इसपर मैने उसको बताया कि मैने आज तक आप की कम्पनी से कोई लोन नही लिया है तो उस व्यक्ति ने 22 अप्रैल 2019 को ब्रांच भगत सिंह आने को कहा गया। आज जब मै वहा गया तो कर्मचारियो ने मुझे लोन के कागजात दिखाये तो मैने देखा कि किसी व्यक्ति ने मेरे आधार कार्ड व पैन कार्ड पर फोटो लगाकर लोन लिया है। जबकि फोटो मेरा नही है और नाम व पते मे भी संशोधन किया गया है। पूर्व मे भी मेरे खाते से 65000 रुपये निकल चुके है। जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 80/19 पंजीकृत है।
वादी के प्रार्थना पत्र पर मु0अ0सं0 360/19 धारा 420/467/468/471 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। एस आई कैलाश चंद्र यादव द्वारा विवेचना के दौरान परम्परागत तरीको एवं आधुनिक कार्यशैली से मो0नं0 के जरिये अभियुक्त की पहचान कर थाना कोतवाली खलीलाबाद के सहयोग से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वालो में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद कुशलपाल सिंह यादव, एस आई कैलाश चन्द्र यादव थाना कोतवाली अलवर राजस्थान, उ0नि0 सतेन्द्र कुमार यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद, का0 भोमारम थाना कोतवाली अलवर राजस्थान, का0 वीर बहादुर सिंह कोतवाली खलीलाबाद, महिला का0 कुमारी मीना थाना कोतवाली खलीलाबाद, महिला का0 कुमारी सोनी थाना कोतवाली खलीलाबाद, महिला का0 कुमारी नीलम यादव थाना कोतवाली खलीलाबाद शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ