Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डायल 100 की तत्परता से बचाई जा सकी 15 यात्रियों की जान







डायल 100 टीम की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई ने जीता लोगों का दिल
 जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के संझवल की पास हुआ हादसा
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। अमूमन महकमे के कुछ लोगों के कारनामों से बदनामी का लबादा ओढ़ने वाली पुलिस का सिस्टम काफी हद तक बदल चुका है। अब आए दिन इस तरह की घटनाएं तथा पुलिस की जांबाजी के किस्से सामने आते रहते हैं, जिसमें खाकी का मित्रवत व्यवहार सराहना का पात्र रहा है। ऐसा ही एक हादसा आज सुबह हुआ, जिसमें डायल 100 टीम की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के चलते हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस में सवार 15 यात्रियों की जान बचाई जा सकी। 
    


थाना खरगूपुर की डायल 100 की पीआरबी 0886 टीम को सोमवार की सुबह करीब छह बजे  इवेंट नंबर 1289 पर कॉलर अशोक सिंह निवासी बिहार द्वारा सूचना दी गई, जिसमें बताया गया कि वह लोग सरकारी बस में सवार हैं और यह बस बलरामपुर रोड पर संझवल गांव के पास खाईं में गिर गई है। इस बस में करीब 15 लोग सवार हैं। बस के एकाएक खाईं में गिरने से सभी लोग बुरी तरीके से जख्मी हो गए हैं। लोगों को तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है।
उक्त सूचना को संज्ञान में लेते हुए पीआरबी 0886 की टीम के सदस्य प्रभारी कांस्टेबल विजय कुमार यादव साथी कांस्टेबल अकरम और चालक एचजी राकेश दूबे के साथ आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि बस में करीब 15 लोग सवार हैं और बुरी तरीके से जख्मी हैं। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
  


प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि बस में करीब 15 लोग सवार थे। डायल 100 टीम सूचना मिलने के महज 10 मिनट के भीतर ही मौके पर पहुंच गयी और सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। विजय यादव ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पीआरबी 0886 की टीम के कर्मियों द्वारा तत्काल तत्परता से किए गए इस शानदार काम से आम जनमानस में काफी सराहना हो रही है। डायल 100 की टीम एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। बताते चलें कि अभी हाल ही में पीआरबी 0867 थाना धानेपुर के सीपी डीएन सिंह और उनकी टीम द्वारा एसी बस का शीशा तोड़कर 70 लोगों की जान बचायी गयी थी। पीआरबी कर्मियों के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी राकेश प्रकाश सिंह ने नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे