Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं में न हो कोई कमी:डीएम





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। चंद दिनों बाद ही लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत 12 मई दिन रविवार को मतदान होना है। इसके पूर्व सभी 1420 बूथ पर आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित निर्वाचन के नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया है कि मतदेय स्थलों पर सुविधाओं को सत्यापन भी करा लें। बैठक में सामान्य प्रेक्षक त्रिनंजन चक्रवर्ती भी उपस्थित रहे। 


जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों पर पानी के लिए घड़ा, मच्छर भगाने के लिए क्वायल, पंखा व बाल्टी मग आदि की उपलब्धता करानी है। उन्होंने डी0पी0आर0ओ0 को निर्देश दिया कि वे ग्राम सभा से वस्तुऐं उपलब्ध करा दें। 
उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान पार्टी रवानगी स्थल पर बिजली ,पानी, टेन्ट, बैरीकेडिंग आदि की व्यवस्था करा दें। हीरा लाल पी0जी0 काॅलेज के बगल में स्थित मैदान से मतदान पार्टी रवाना होगी। उन्होंने कहा कि ई0वी0एम0 ले जाने वाली गाड़ियों में जी0पी0एस0 लगेगा। इसके लिए अलग से कन्ट्रोल रूम बनाया जाएगा। अधिशाषी अभियन्ता जल निगम कन्ट्रोल रूम बनवायेगें तथा वहां पर कार्मिक तैनात करेंगे। उन्होंने कहा कि 113 मतदेय स्थलों का वेबकास्टिंग कराया जाना हैं इसकी भी तैयारी पूरी कर लें। 


उन्होंने कहा कि दृष्टि बाधित व्यक्तियों को मतदान के लिए ब्रेल लिपि में मतपत्र देहरादून से प्राप्त किया जाना है। इसके लिए अधिकारियों को पूर्ण सुरक्षा के साथ देहरादून भेजने के लिए निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने 1542 स्टेशनरी बैग तैयार करने का निर्देश दिया है। अभी तक 1434 बैग तैयार किये गये है। डी0पी0आर0ओ0 ने बताया 150 व्हील चेयर की व्यवस्था कर ली गयी है जिसे मतदान के दिन मतदेय स्थल पर लगाया जायेगा। शेष की व्यवस्था की जा रही है। 


उन्होंने सी0एम0ओ0 को निर्देश दिया कि मतदान पार्टी के साथ दवा का किट उपलब्ध करा दें। मतदान के दिन सभी सी0एच0सी0 एवं पी0एच0सी0 कार्यरत रहेगें तथा सभी स्टाफ उपलब्ध रहेगा। डिप्टी सी0एम0ओ0 डा0 ए0के0 सिन्हा ने बताया कि दवाओं का किट तैयार किया जा रहा है। इस बैठक का संचालन उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ए0डी0एम0 रणविजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन रिर्पोट आयोग को भेजा जाना है। अतः सम्बंधित अधिकारी इसकी पूरी तैयारी कर लें। अपने साथ स्टाफ लगा लें तथा कम्प्यूटर आपरेटर की व्यवस्था कर लें। 


बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी जग नारायण झा, उप जिलाधिकारी एस0पी0 सिंह, प्रमोद कुमार, प्रेम प्रकाश सरोज, परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार, राज नारायण तिवारी, चन्द्रशेखर यादव, रवीन्द्र सिंह, शिशिर श्रीवास्तव, वी0पी0 सिंह, शशिकांत एवं अन्य नोडल अधिकारीगण उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे