सुनील उपाध्याय
बस्ती । बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्रामसभा कृष्णा भगौती के ग्रामीणोें ने धर्मवीर चौधरी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी सदर को ज्ञापन देकर कोटेदार लालजी की मनमानी रोकने और अप्रैल माह का राशन, मिट्टी तेल वितरित कराने की मांग किया। उप जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे राशन, मिट्टी तेल वितरण कराना सुनिश्चित करें।
ज्ञापन में कहा गया है कि कृष्णा भगौती से सम्बद्ध कोटेदार ने अप्रैल माह का राशन और मिट्टी तेल देने हेतु मशीन पर लोगों से अगूंठा लगवा लिया और कहा कि सामग्री दो तीन दिन में मिल जायेगी। जब ग्रामीण राशन, मिट्टी तेल के लिये दबाव बनाने लगे तो कोटेदार ने कहा कि इस माह का राशन, मिट्टी तेल समाप्त हो गया है, अगले माह में दंेगे। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय जगदीश प्रसाद, सुधा देवी, केतकी, केसरा देवी, सरिता राजभर, दोहरा, सुन्दरी, दुबझोर, सुनील कुमार के साथ ही अनेक ग्रामीण शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ