नही पहुँची फायर बिग्रेड लाखो का हुआ नुकसान।
रमेश कुमार मिश्र.
तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के सिगहाचंदा गाँव में अज्ञात कारणो से अचानक आग लग गयी जिससे पूरा गाँव आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया।घर में खाने व पहनने को कुछ नही बचा बच्चे बूढ़े सब त्राहि त्राहि कर रहे है।यही नही घर में रखी 40000रूपये नगद जलकर स्वाहा हो गयी है।
बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सिगहाचंदा के मजरा खाले गाँव में दिनाँक 29/04/2019को दोपहर दो बजे अचानक आग लग गयी जब तक गाँव के लोग कुछ समझ पाते तब तक पूरा गाँव आग की लपटो में घिर गया।अगल बगल गाँव वाले दौड़े व आग बुझाने लगे।
डायल 100 व फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी लेकिन फायर बिग्रेड गाड़ी मौके पर नही पहुँच सकी।मौके पर पहुँचे डायल 100के सिपाही मूकदर्शक बने देखते रहे।गाँव के सागर व लप्पन का पूरा गेहूँ जलकर स्वाहा हो गया।वही राजाराम पुत्र भगवती प्रसाद ने बताया की घर मे रखा 40000नगद जल गया है।
गाँव के लोगो ने बताया की अयोध्या के घर से अचानक आग लग गयी।जिसमे गोली,छेदी,कुन्नन,फौजदार,उजागर,रामलाल,नोहर,तिलकराम,राजाराम,ननकन,पप्पू,लल्लू,मालिकराम,रामराज,मेवाराम,संतलाल,व विजयी आदि लोगो का घर जल गया है।मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नही पहुँचा।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ