वैदिक रीतिरिवाज के साथ कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। नामांकन पत्रों के जांचोपरांत प्रत्याशी भी अपने अपने लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा में कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है। जिससे लोकसभा के प्रत्याशी द्वारा अपनी प्रचार, प्रसार को सम्पन्न किया जा सके। इसीक्रम में जनपद के बाद मेंहदावल तहसील में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिसमें सभी प्रकार से कार्यकर्ता अपने प्रचार, प्रसार के कार्यक्रम के बाबत कार्य निपटाए जाएंगे।
बताते चले कि आज सोमवार को जिलाध्यक्ष परवेज खान द्वारा पूरे वैदिक रीतिरिवाज व पूजन अर्चन से मेंहदावल चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। यह चुनावी कार्यालय बीएमसीटी मार्ग पर एवं मेंहदावल नगर से सटे ग्रामपंचायत सोनौरा में स्थित एक भवन में चुनावी कार्यालय स्थापित है। इस चुनावी कार्यालय को विधिवत पूजन अर्चन के बाद जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसके बाद अब पूरी तरह से यह चुनावी कार्यालय से चुनाव के सभी कार्यक्रम निपटाए जाएंगे। इस तरह से कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज खान द्वारा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन के बाद ही एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होकर कांग्रेस के पदाधिकारियों वक्तव्यों को सुना।
इस कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस के नेता जमाल अहमद व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परवेज खान द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि इसबार के लोकसभा चुनाव में यह चुनाव बेहद चर्चा में रहा है।
भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा जुटाकाण्ड के बाद पूरे देश मे चर्चा का विषय रहा। हमारी पार्टी से घोषित प्रत्याशी पूर्व सांसद भालचन्द्र यादव जमीनी नेता है। जिनके कार्यकाल में विकास को पंख लग गई थी। आज मेंहदावल क्षेत्र हो या जनपद का विकास कार्य हो वह लोकप्रिय नेता भालचन्द्र यादव की देन है। आज कांग्रेस के दामन को थामने वाले पूरी मजबूती से पार्टी के साथ रहे। मेरे प्रदेश के नेतृत्व द्वारा भालचन्द्र यादव के टिकट देने की बात आयी तो मेरे द्वारा कोई आपत्ति नही किया गया।
इसके साथ ही मेरे द्वारा प्रबलता से इस बात का स्वागत किया गया। क्योंकि मुझे इस देश मे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित करे और झूठ की सरकार को हटाकर एक न्यायपूर्ण सरकार लाना है। इसके साथ ही अपने पार्टी के समर्थकों को आवाहन किया कि अब कांग्रेस को जिताने के लिए पूरी तरह से जुट जाएं। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। इस तरह से कांग्रेस नेता नित्यानंद यादव, ब्रह्मानंद यादव, प्रवीण कुमार पांडेय आदि वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में कौशलेंद्र यादव, रुद्रनाथ निषाद, रामनयन यादव, श्रवण यादव, रफीक, लोरिक यादव, रंजीत सिंह आदि अन्य पार्टी के नेताओ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया। इस जनसभा के अवसर पर अर्जुन यादव, विजय यादव, तारकेश्वर यादव, मुकेश यादव जिला पंचायत सदस्य, नुरुल हुदा, हरिश्चंद्र आदि कांग्रेस हज़ारो कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ