सुनील उपाध्याय
बस्ती। कायस्थ वाहिनी के जिला इकाई की बैठक धर्मशाला रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर मे हुई। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से हर माह के चौथे शनिवार को लिया।
बैठक की अध्यक्षता विपुल आनंद श्रीवास्तव ने की। वाहिनी प्रमुख पंकल भैया ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य कायस्थ समाज को एकजुट करना है जिससे वे अपने आराध्य की नियमित पूजा अर्चना करें। उन्होने कहा भगवान श्री चित्रगुप्त को सर्वसमाज में स्थापित करना ही वाहिनी का उद्देश्य है जिसकों लेकर राष्ट्रीय व अर्न्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में विश्व के कई देशों में वाहिनी की कार्यकारिणी के विस्तार का अवसर प्राप्त हुआ है।
उन्होने इस बावत स्थानीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। सुधीर श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, प्रशान्त श्रीवास्तव को सचिव, दुर्गेश श्रीवास्तव जिला संगठन सचिव बनाया गया। डा. सौरभ सिन्हा एवं वीके श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को और मजबूत करते हुये कायस्थ समाज को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना है। मिलजुलकर प्रयास करने से ही ऐसा संभव होगा। पदाधिकारियों ने कहा स्वयं की पहचान छिपाने के बजाय गर्व से अपनी जाति और कुल को समाज में सामने लायें। कायस्थों का देश में गौरवशाली इतिहास रहा है।
बैठक में विकास श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, सुगंध श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव उर्फ़ राज बाबू, अमित श्रीवास्तव, रवि शंकर श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, समीर, संदीप, आलोक कुमार, बृज बिहारी श्रीवास्तव, अखिलेन्द्र, नितेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव सहित कायस्थ समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ