Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आम के उत्पादन में अपनी पहचान बनाने वाला बस्ती अब नए किस्म के आम की तैयारी में





सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी। बस्ती जिले की पहचान अब आम से होने लगी है। जी हां हम उस आम की बात कर रहे हैं जिसे देखकर हर किसी को लालच आ जाता है। बस्ती में आम्रपाली आम की सबसे अच्छी नर्सरी है। जिसकी डिमांड पूरे देश में होती है। बस्ती के आम्रपाली की चर्चा हर जगह होती है वहीं अब प्रदेश के प्रथम पाली हाउस के तैयार हो जाने के बाद बस्ती में नए किस्म के आम की चर्चा चल रही है।


 इसमें बस्ती जिले में अब जामुन के रंग यानी कि पीले के साथ साथ अब नीले कलर का आम भी आपको आसानी से मिलेगा इस संबंध में संयुक्त निदेशक डॉ आर के तोमर ने बताया की पाली हाउस के तैयार होने से हमें शोध करने में काफी सहूलियत हो रही है।


जिसकी वजह से जामुनी रंग के आम की उत्पत्ति की जा सकी है हम आगे भी लगातार आम की विभिन्न किस्मो को  तैयार करने में लगे हुये है उन्होंने बताया कि पिछले काफी दिनों से उत्तर प्रदेश में जब आम की प्रदर्शनी होती है उस प्रदर्शनी में बस्ती के आम को प्रथम स्थान भी मिल चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे