एमएलए प्रतीक भूषण की तत्परता से बची दो लोगों की जान
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। गोण्डा के सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी बालपुर के आगे उनकी नजर दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों पर पड़ी जो घायल होने के कारण तड़प रहे थे।
यह दर्दनाक मंजर देखकर विधायक ने तुरन्त अपनी गाड़ी रोककर घायलों को अपने वाहन में मौजूद फ्रस्ट एड बॉक्स से प्राथमिक उपचार किया और अपने वाहन पर तुरन्त बैठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल व्यक्तियों का नाम बाबादीन व डिप्टी सिंह बताया जाता है। बाबादीन परसपुर निवासी तथा डिप्टी सिंह कथौला देहात कोतवाली का निवासी है। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि यदि इनको लाने में देर की जाती तो, बचाना मुश्किल था। उन्होंने बताया कि दोनों की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई।
विधायक प्रतीक भूषण सिंह के इस संवेनशील कदम की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ