ए. आर. उस्मानी / मो.इरफान
गोण्डा। मतदाता बनने की होड़ में लगे नौनिहालों ने मतदान के लिए कम से कम पांच पांच लोगों को प्रेरित करने एवं ग्रामीणों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
करनैलगंज नगर के श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में सोमवार को मतदाता जागरूकता संकल्प एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य जीके श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया और जो छात्र छात्राएं अभी मतदाता नहीं हैं, उन्हें कम से कम पांच लोगों को प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही उन्हें अपने परिवार के साथ साथ गांव या नगर के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाते हुए शपथ ग्रहण कराया।
इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक प्रवेश मिश्रा, उत्तम कुमार, कैलाश सविता, विकास जयसवाल, संजय सिंह, दिग्विजय सिंह सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में संचालित केंद्रीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मॉडल स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से संकल्प शपथ ग्रहण किया। यहां पर छात्र-छात्राओं को मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य नागेंद्र मणि त्रिपाठी ने शपथ दिलाई।
इस मौके पर नागेंद्रमणि त्रिपाठी, श्याम नारायण पांडेय, आशुतोष शुक्ला, प्रदीप कुमार मौर्य, वकील अहमद, तारा सिंह, आरती निषाद, मालती वर्मा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सरिता सिंह वार्डन, उर्मिला यादव, नीतू सिंह, अंकिता सिंह, मंजिशा पटेल, पूनम, संगीता, सीता, गुड़िया तिवारी, रंगनाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ