Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी ने लौटाया देशवासियों का सम्मान:दद्दन मिश्रा






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पाँच साल के कार्यकाल में देशवासियों के सम्मान को लौटाया है। श्रीदत्तगंज बाजार में एक चुनावी नुक्कडसभा को सम्बोधित करते हुये दद्दन मिश्रा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ रहा है। विश्व के पटल पर एक श्रेष्ठ भारत का उदय हो रहा हऐ। आने वाले समय में नया भारत जाति-पाँत के बन्धन से मुक्त होगा।


 जिस दिशा में नरेन्द्र मोदी देश को लगातार आगे लो जा रहे है वहाँ चारो ओर खुशहाली होगी। देश के गरीब, किसानो और मजदूरो के लिये कई योजनाए चलाई गयी जिनका प्रत्यक्ष लाभ आर्थक लरुप से पिछडे लोगो को मिला है। देश की महिलाओ की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर मोदी सरकार ने कई योजनाएं चालू की। रोजगार के अवसर बढाने के लिये कई योजनाएं चल रही है जिनका असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा। कोई भी युवा बेरोजगार नही होगा। हर हाथ को काम मिलेगा और हर वर्ग की तरक्की होगी। इस अवसर पर बीजेपी के सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिये देशवासियों के भीतर राष्ड्रवाद की प्रबल भावना होनी चाहिये। 


नरेन्द्र मोदी ने हर देशवासियों के दिल में राष्ट्रवाद की भावना का दीपक जलाया है और यही राष्ट्रवाद देश के विकास में सबसे अहम भूमिका निभायेगा। पल्टूराम ने आने वाली 12 मई को मतदान के दिन लोगो से बडी संख्या में मतदान की अपील करते हुये एक बार फिर से कमल खिलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर बीजेपी प्रत्याशी के साथ मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, जगदम्बा सोनकर, अवधेश मिश्रा,सतीश श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, मोहम्मद असलम, मालिकराम, उजागर, अनिल, सुदर्शन गुप्ता,अखिलेश वर्मा, अजय किशोर, वरुण सिंह मोनू, रामफेरन, राहुल वर्मा, रामशरण वर्मा, देवेश गुप्ता, आलोक रंजन, गुड्डू शर्मा, मुरली जैसवाल,उमानाथ पाण्डेय, नानबाबू पाण्डेय, लालता जैसवाल, देवता पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे