Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का सामान्य प्रेक्षक व डीएम ने किया निरीक्षण






शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सफलता पूर्वक सम्पादित कराये जाने हेतु मतदान कार्मिकों (पोलिंग पार्टियों) को कुशल प्रशिक्षण सेन्ट अन्थोनी इण्टर कालेज में दो पालियों में प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक तथा अपरान्ह 2 बजे से सायं 05 बजे द्वितीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।संसदीय निर्वाचन क्षेत्र-39 प्रतापगढ़ के सामान्य प्रेक्षक थीरू ए गनानासेकरन व जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने सेन्ट अन्थोनी इण्टर कालेज में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण कर जायजा लिया।


 उन्होने मतदान कार्मिकों से कहा कि प्रशिक्षण को गम्भीरता से लें ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होने कहा कि ईवीएम व वीवीपैट के संचालन की प्रक्रिया तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसे पूरी तन्मयता से प्राप्त करें और मतदान निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपने मतदान केन्द्रों पर मतदान कार्मिक सम्पन्न करायें। यह कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है और हम सब की जिम्मेदारी भी है। 


इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कार्मिकों को बी0यू0, सी0यू0 एवं वीवीपैट के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी भी दी। सामान्य प्रेक्षक व जिलाधिकारी ने बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कार्मिकों द्वारा कराये जा रहे मतदान प्रक्रिया का भी अवलोकन किया जिसमें विधानसभावार बूथ बनाये गये थे जिसमें मतदान कार्मिक बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे