शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के 39-प्रतापगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की सामान्य प्रेक्षक थीरू ए गनानासेकरन ने आज अफीम कोठी सभागार में विधानसभा क्षेत्र सदर, रानीगंज, विश्वनाथगंज, पट्टी एवं रामपुरखास में नियुक्त माइक्रो आब्जर्वर के साथ एक आवश्यक और महत्वपूर्ण बैठक किये जिसमें उन्होने माइक्रो आब्जर्वर के कार्य एवं दायित्व के बारे में बताया एवं निष्पक्ष एवं सफल चुनाव के लिये विशेष टिप्स दिये।
उन्होने कहा कि विशेष रूप से माइक्रो आब्जर्वर को यह देखना है कि मॉकपोल नियत समय पर प्रारम्भ हुआ कि नही, 50 दिखावटी मतदान हुये कि नही, दिखावटी मतदान की 50 पर्चियां लिफाफे में पैक की गई कि नही, वास्तविक मतदान प्रारम्भ होने से पहले मशीन को क्लियर किया गया कि नही, मतदान की समाप्ति पर क्लोज बटन दबाया गया या नही, पीठासीन अधिकारी की डायरी व्यवस्थित ढंग से भरी जा रही है कि नहीं, उस केन्द्र पर टेन्डर वोट या चैलेन्ज वोट हुआ है कि नहीं, उस मतदान केन्द्र पर कितने मतदाता पंजीकृत है, कितने मतदाता है महिला में कितने पुरूष से उनका प्रतिशत क्या है,
कितनी मतदाताओं ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र अपने मतों का प्रयोग किया है, मतों की गोपनीयता भंग तो नही हो रही है यह सारी चीजों को विशेष तौर से देखना है और इन सब की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है साथ ही साथ उन्होनें सभी माइक्रो आब्जर्वर को सफल एवं शत प्रतिशत चुनाव सम्पन्न कराने के लिये अग्रिम बधाई भी दी। इस अवसर पर संचालन करते हुये डाक्टर मोहम्मद अनीस ने निर्वाचन की सामान्य जानकारियांं उपलब्ध करायें। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, प्राचार्य अफीम कोठी शिव प्रकाश, डी0सी0 मनरेगा ओपी यादव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ