Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोदी सरकार ने किये तमाम जन हितकारी कार्य :सीएम योगी






डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज गोण्डा:-प्रदेश के मुख्यमंत्री आज एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि" मैं पिछले दो महीनों में देश के तमाम हिस्सों में घूमा हूँ।हर जगह सबकी तमन्ना है कि एक बार फिर मोदी सरकार बने। बीते 5 वर्षों में मोदी सरकार ने तमाम जन हितकारी कार्य किए हैं।"


यह बात क्षेत्र के डुमरिया डीह स्थित महाराजा देवी बख्श सिंह स्मारक संस्थान में मुख्य अतिथि मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने सोमवार को लोकसभा क्षेत्र गोंडा व कैसरगंज के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में  कही। मुख्य मंत्री ने मोदी सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि बीते 5 वर्षों में डेढ़ करोड़ मकान,4 करोड़ विद्युत कनेक्शन,7 करोड़ उज्ज्वला गैस कनेक्शन,साढ़े 9 करोड़ शौचालय,साढ़े 12 करोड़ किसानों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष,15 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री की अन्य योजनाओं का लाभ,37 करोड़ लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त जन धन योजना का लाभ व 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है।इसके अतिरिक्त बिना भेद-भाव के इंफ्रास्ट्रक्टर कार्य कराए गये हैं।उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में विकास ठप थे व किसानों की सुनवाई नहीं होती थी। 



आतंकवादियों के मारे जाने पर सोनिया व कांग्रेस को नींद नहीं आती।इन लोगों ने पुलवामा में 40 जवानों के शहीद होने पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े किये।मुख्य मंत्री ने कहा कि पहली बार दृढ़ इच्छा शक्ति देखी गई है।2004-14 तक देश के 270 जिलों में नक्सल वाद था ,जो अब 5-6जिलों तक सिमट कर रह गया है।उन्होंने अपनी सरकार के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि हमने पहली कैबिनेट बैठक में किसानों के कर्ज माफ किए।एन्टी रोमियो स्क्वाड,एन्टी भू माफिया टास्क फोर्स बनाया,अवैध बूचड़खाने बन्द कराए।जबकि समाजवादियों की सरकार ने आतंकवादियों से मुकदमे वापस लेने का काम किया जिसे न्यायालय ने असफल कर दिया।उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसका हाथ आतंकवाद के साथ है।उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या आप ऐसे लोगों के साथ हैं? उन्होंने पूर्व सरकारों पर आरोप लगाया कि वे ईद,मोहर्रम में बिजली देते थे,होली,दीवाली पर नहीं।


उन्होंने लोगों से गोंडा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह व कैसरगंज प्रत्याशी बृज भूषण शरण सिंह को जिताने की अपील की।
जन सभा को दोनों प्रत्याशियों के अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री रमा पति शास्त्री,अनुपमा जायसवाल,विधायक गण प्रभात वर्मा,प्रतीक भूषण शरण सिंह,प्रेम नरायन पाण्डेय, बावन सिंह,विनय कुमार द्विवेदी,राम प्रताप वर्मा ,इकबाल बहादुर तिवारी, अशोक सिंह ,चिन्मयानन्द महाराज आदि ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर शारदा कांत पांडेय,तुलसी दास राय चंदानी,रंजन शर्मा आदि उपस्थित रहे।संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र ने किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे