आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बीते दिन सोमवार को थाना दुधारा अंतर्गत पुलिस चौकी बाघनगर पर चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार यादव कार्य कर रहे थे कि तभी एक लड़का जिसकी उम्र करीब 08 वर्ष रोते हुए चौकी प्रभारी के पास आकर अपने पिता की शिकायत करने लगा कि उसके पिता उसकी मम्मी को मार रहे है,आप तुरन्त चलकर उनको बचा लिजिए।
चौकी प्रभारी द्वारा नाम पता पूछने पर बच्चे ने अपना नाम मुश्ताक पुत्र इश्तियाक निवासी सेडुहा थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर बताया। बच्चे की सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभारी चौकी जितेन्द्र कुमार यादव मय हमराह उक्त लड़के को अपनी गाडी पर बैठा कर उसके घर गये एवं उसके माता- पिता के बीच हो रहे विवाद को समाप्त कराते हुए लड़के के पिता इश्तियाक अहमद (40 वर्ष ) को गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 151/107/166 द0प्र0सं0 में चालान किया गया।
लड़के की माँ से विवाद का कारण पूछने पर बताया की उनके पति मुम्बई में रहकर काम करते है एवं कुछ दिनों पूर्व ही आये है। पैसों के हिसाब को लेकर झगडा होने लगा। लड़के की माँ एवं अन्य परिजनों द्वारा मामला पारिवारिक होने की वजह से किसी भी अन्य विधिक कार्यवाही से मना किया जिसके उपरान्त प्रभारी चौकी जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा दोनो पक्षों को समझाया गया।
मुश्ताक के बिना डरे अपनी माँ पर हो रहे अत्याचार को न सहते हुए पुलिस के पास जाकर बताने के लिए प्रभारी चौकी द्वारा उत्साहवर्धन किया गया, मुश्ताक अपने 03 भाई व 01 बहन में सबसे बड़ा है। पुलिस चौकी प्रभारी के एक छोटे बच्चे के बातो को गम्भीरता से लेकर पति पत्नी के विवाद को पटाक्षेप कर एक मानवीय भावना के अनुकूल कार्य किया है।इसके साथ ही पुलिस का विश्वास लोगो के प्रति मजबूत किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ