Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वर्तमान चुनाव राष्ट्रवादी व राष्ट्र विरोधी के शक्तियों के बीच:बृजभूषण शरण सिंह





डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज, गोंडा। कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चुनावी दावा कर वोट मांगे। बालेश्वरगंज में सभा को सम्बोधित करते उन्होंने कहा। वर्तमान चुनाव राष्ट्र वादी व राष्ट्र विरोधी के शक्तियों के बीच में है। वर्तमान केन्द्र सरकार के किये जा रहे जनहित कार्यों से विरोधी सत्ते में है। और वै ऐनकेन प्रकारेण प्रधानमंत्री मोदी जी को हटाने का षड्यंत्र कर रहे है। 


मोदी जी की सारी नीतियां व कार्य गरीबों के लिए है। उनका मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वे बिना किसी के झांसे में आयें मोदी  जी के हाथों को और मजबूत करें। कार्यक्रम में नौबस्ता के प्रधान पुत्र अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुऐ। छात्र नेता दीपक पाण्डेय ने भी भाजपा पर विश्वास जताया। 

सांसद सिंह दोनों लोगों खो माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संचालन मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय ने किया। इस अवसर पर शेष नरायन शुक्ल, शिव राम पाण्डेय, मदन सिंह, पं शेष पाल मिश्र , शशिधर, अजय सिंह, अरुण सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे