अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। थाना ललिया क्षेत्र के चौकी मथुरा बाजार अंतर्गत ग्राम गंगापुर कैराती में आज दोपहर अचानक आग लग जाने से पूरा गांव जलकर राख हो गया तथा आग बुझाते समय एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि किसी को बुझाने का भी मौका नहीं मिला और देखते ही देखते 8 आशियाने तथा उसमें रखा पूरा सामान रुपए कपड़े व अनाज जलकर पूरी तरह राख हो गए ।
आग बुझाते हुए भारत यादव नाम का एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया जिसे एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में भर्ती कराया गया है । घटनास्थल पर ललिया थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी अश्वनी दुबे अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गए ।सभी ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया ।
ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर तो काबू पा लिया गया परंतु फायर ब्रिगेड की टीम गांव तक नहीं पहुंच पाई । सूचना पाकर भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी भी अपने तमाम सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने पीड़ितों को सहायता देने के साथ साथ सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया । घटनास्थल पर क्षेत्रीय लेखपाल ज्ञान बाबू पांडे भी पहुंच चुके हैं जो नुकसान का जायजा तैयार करने में जुटे हुए हैं ।
हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि रविवार की दोपहर फूलचंद के घूर से सुलगी आग की चिंगारी आंधी यादव के घर में लग गई । देखते ही देखते आग भरत यादव, फूलचंद वर्मा, आज्ञाराम वर्मा, विजय प्रताप बर्मा, निजामत, अलख राम वर्मा, अनोखी लाल वर्मा, चंद्रिका वर्मा तथा गुल्ले के घर तक फैल गई । आग इतनी प्रचंड थी कि किसी का कोई बस नहीं चल रहा था ।
आग बुझाने के तमाम प्रयास बेकार साबित हो रहे थे । तमाम प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक घरों में रखा सारा अनाज, कपड़ा, नकदी, जेवरात व अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे । आग बुझाते समय भरत यादव बुरी तरह झुलस गए जिन्हे एंबुलेंस की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है । थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है ।
आग बुझाने के तमाम प्रयास बेकार साबित हो रहे थे । तमाम प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक घरों में रखा सारा अनाज, कपड़ा, नकदी, जेवरात व अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे । आग बुझाते समय भरत यादव बुरी तरह झुलस गए जिन्हे एंबुलेंस की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है । थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है ।
भारत यादव नाम का व्यक्ति आग बुझाते समय झुलस गया था जिसका इलाज शिवपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर कराया जा रहा जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । अन्य किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है । हालांकि धन हानि अधिक मात्रा में हुई है । बताया जा रहा है कि मृतक भारत यादव को कम सुनाई देता था जिसके कारण स्थिति को भाप नहीं पाया और बुरी तरह झुलस गया ।
मृतक भरत यादव के लड़की की शादी भी कुछ ही दिनों में होने वाली थी जिसकी तिलक की तैयारी में घर के लोग जुटे हुए थे । आग मे सब कुछ जलकर राख हो गया । ऐसे में परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा है । पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ