Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा के राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान ने किया जनसंपर्क





संजय कुमार यादव
मसकनवा, गोण्डा। गोण्डा लोकसभा सीट से गठबंधन के सपा प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के समर्थन में समाजवादी पार्टी के गौरा विधानसभा प्रभारी जंग बहादुर यादव ने कई गांवों का दौरा कर वोट मांगा। 
   

गौरा विधानसभा प्रभारी जंग बहादुर यादव और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री संजय विद्यार्थी ने मसकनवा, छपिया, बखरौली, मलिकपुर, भदुआ, सबरापुर, बगदरग्रन्ट,  चाँद डाबर, चारु, वीरपुर, सांगवा, उल्लहा, क्युरिपुर, शेखापुर, बभनान आदि दर्जनों गाँवों में जाकर जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि आज मजदूर दिवस है लेकिन मजदूर, किसान और देश का नवजवान इस सरकार से नाखुश है। देश का संविधान, धर्मनिरपेक्षता, साम्प्रदायिक सौहार्द खतरे में है। साम्प्रदायिक ताकतें देश के संविधान को बदलकर समाज में नफरत के बीज बोकर देश व समाज को बांटना चाहती हैं।


 ये ताकतें दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों को छीनना चाहती हैं। नेताओं ने सपा प्रत्याशी पंडित सिंह को वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की।

ऐसे भारत के समस्त नागरिकों का नैतिक व राष्ट्रीय कर्तव्य है कि आम चुनाव में साम्प्रदायिक ताकतों की जमानत जब्त करवा कर देश के संविधान, सौहार्द, सहिष्णुता, नागरिक अधिकारों की रक्षा करें। जनसंपर्क के दौरान समाजवादी नेता जावेद खान, विजय यादव,  सुशील पांडे, राहुल मिश्रा ,पंकज मिश्रा ,सूरत सिंह, रिंकू वर्मा,  अरविंद यादव ,शुभाष यादव,पवन सविता सहित समाजवादी नेता शामिल थे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे