अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। प्रदेश के आईसीएसई बोर्ड के अंतर्गत संचालित हाई स्कूल का परीक्षा फल आज घोषित कर दिया गया है । इंटरमीडिएट की तरह है हाई स्कूल में भी जिला मुख्यालय के सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने अपना दबदबा कायम रखा है । जिले में आईसीएसई बोर्ड के आधा दर्जन के करीब विद्यालय हैं जिसमें सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पायनियर पब्लिक स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय व जवाहर नवोदय विद्यालय शामिल है ।
अन्य विद्यालयों की तुलना में सेंट जेवियर्स के बच्चों ने अपना दबदबा कायम रखा है । सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ नितिन कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय के बच्चे पूर्व की भांति इस वर्ष भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 95% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है । उन्होंने सभी मेधावी छात्रों को इसके लिए बधाई भी दी है ।
वहीं छात्रों ने अपनी उपलब्धि के लिए विद्यालय के तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं प्रबंध तंत्र तथा अपने अभिभावकों को श्रेय दिया है । उन्होंने बताया कि विद्यालय के टॉप टेन सूची में जिन बच्चों ने स्थान हासिल किया है उनमें सृजन मिश्रा तथा उत्कर्ष गोयल 95.8 परसेंट अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर हैं ।
ऋषभ अग्रवाल ने 95% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा आयुष मिश्रा ने 94.6% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है । टॉप टेन की सूची में अंशिका श्रीवास्तव 94.4%, निष्ठा लाठ 94%, अपूर्व मिश्रा 93.8 प्रतिशत, आशुतोष का कसौधन 92.6%, अमन मौर्या 92.4%, आकाश दुबे 92.2%, पंकज मिश्रा 91.6%, आस्था अग्रवाल 91.6%, जतन मोदी 91.6%, शृष्टि कसौधन 90.8%, शांभवी मिश्रा 90.6%, आशुतोष मिश्रा 90.6%, कसमा सिंह 89.8% तथा खुशी सिंह 89.8% अंक प्राप्त किए हैं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ