सुनील उपाध्याय
बस्ती : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कॉंग्रेस व बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी व सन्तकबीरनगर लोकसभा से प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।
मायावती ने पीएम मोदी के पिछड़ी जाति के बयान पर निशाना साधते हुए कहा की बस्ती लोकसभा की सीट पर राम प्रसाद चौधरी पिछड़े वर्ग से है यह कोई फर्जी बैकवर्ड क्लास से नहीं है पीएम की तरह। बसपा सुप्रीमों ने कॉंग्रेस व बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद केंद्र व देश के अधिंकाश राज्यों में सत्ता कांग्रेस के पास रही।
बसपा सुप्रीमो ने पीएम मोदी के पिछड़ी जाति के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि बस्ती लोकसभा सीट से रामप्रसाद चौधरी पिछड़े वर्ग से है यह कोई फर्जी बैकवर्ड क्लास से नही है पीएम की तरह ।
कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक शासन किया इनके शासन काल मे ना तो बेरोजगारी दूर हुई, ना ही गरीबी और न किसानों की समस्याओं का समाधान हुआ। उत्तर प्रदेश के लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है काग्रेस के बाद दूसरे नंबर बीजेपी केंद्र में सत्ता पर बीजेपी काबिज रही।
वह भी कॉंग्रेस के पद चिन्हों पर चलकर रही है अबकी बार इस चुनाव में नाटक बाजी जुमलेबाजी से काम चलने वाला नहीं है। जो उन्होंने अच्छे दिन दिखाने वाले प्रलोभन दिए थे वह इस बार काम नहीं आएंगे। मायावती ने बीजेपी सरकार को धन्ना सेठों पूजीपतियों की चौकीदारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी व जीएसटी जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया।
साथ ही कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि देश की सीमाएं अभी भी सुरक्षित नहीं है आए दिन आतंकवादी घटनाएं बढ़ रही है। यह लोग सेना को भुनाने में लगे हैं। पिछले घोषणा पत्र में बीजेपी ने जो वादे किए थे उसमें एक भी वादा पूरा नहीं किया है।
सबका साथ सबका विकास का नारा एक जुमला बनकर रह गया है यदि हमें सरकार बनाने मौका मिलता है तो हम 6000 महीना देने के बजाय सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में स्थाई नौकरी देने की व्यवस्था करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ