अखिलेश्वर तिवारी/वेद मिश्र
भाजपा व कांग्रेस ने देश तथा गरीबों के साथ किया धोखा
बलरामपुर ।। बलरामपुर , जिले के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा के समर्थन में छोटा परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुये बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि पिछले चार चरणों में गठबंधन पर हुयी वोटों की बारिश से साफ हो गया है कि अब भाजपा के बुरे दिन और गठबंधन के अच्छे दिन आने वाले है ।
उन्होने कहा कि भाजपा ने गलत नीतियों से देश के गरीब , मजदूर , किसानों की कमर तोड़ दी l पिछले पांच वर्षो में मोदी ने देश को बर्बाद करने के कोई कसर नहीं छोड़ी ।
उन्होने कहा कि सपा बसपा गठबंधन से बौखलायी भाजपा जाति धर्म के नाम पर लोंगो में संकीर्णता पैदा कर वोट बटोरने का प्रयास कर रही है ।
उन्होने कहा कि स्वयं को पिछड़ी जाति का बताने वाले पीएम मोदी जनता को धोखा दे रहे है । उन्होने कहा कि मोदी के छलावे मे आने वाली नहीं है ।
भाजपा ने कालाधन लाकर पंद्रह लाख गरीबो के खाते में भेजने , दो करोड़ लोंगो को रोजगार देने , मेक इन इंडिया , डिजिटल इंडिया व अन्य झूठे वायदे कर पांच साल जनता को जनता को चाय के नाम पर खूब ठगा ।
उन्होने कहा कि कांग्रेस की गलत व दमनकारी नीतियों के कारण दलितो व पिछड़ों को हो रहे नुकसान की रोकथाम के लिये ही बसपा का सृजन किया गया ।
इसी प्रकार भाजपा के पिछले पांच सालों के शासन काल में दलितो , पिछड़ों , अपर कास्ट के गरीब परिवारों के साथ हुये जुल्म का जवाब इस बार स्वयं जनता दे रही है ।
उन्होने योगी पर तीखा प्रहार करते हुये कहा कि भाजपा के लोग सपा बसपा गठबंधन की सभाओं में जानबूझ कर आवारा जानवर छोड़ रहे है ।
उन्होने कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि दोनों पार्टियां दलितो , पिछड़ों , आदि वासियों , अल्पसंख्यको और मुस्लिमों का विकास नहीं कर सकती l क्योंकि सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था प्रभावहीन है ।
और निजी क्षेत्रों में रिजर्वेशन की समुचित व्यवस्था किये बगैर प्राइवेट सेक्टर में बड़े बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों को बढ़ावा दिया जा रहा है
मायावती ने मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुये कहा कि मोदी ने गुजरात सरकार में सीएम रहते हुये कागजी तरीके से स्वयं को पिछड़े वर्ग का घोषित कर पिछड़ों का हक़ मारा है जबकि सपा के अखिलेश जन्मजात पिछड़े वर्ग के असली नेता है ।
उन्होने आरोप लगाते हुये कहा कि आर एस एस से मिलकर भाजपा दलितो , पिछडो व मुस्लिमों पर अत्याचार चरम सीमा पर कर रही है लेकिन अब ये नहीं होगा क्योंकि आगामी तेईस मई के बाद जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनेगी ।
उन्होने कहा कि अपने झूठे वायदों से मुँह की खायी भाजपा अब राष्ट्रवाद और आतंकवाद का सहारा लेकर जनता को मूर्ख बनाकर वोट बटोरने की साजिश में लगी है जबकि अब जागरुक जनता बीजेपी के पैंतरे को भलीभांति समझ चुकी है और अब वह इनके चक्रव्यूह में फंसने वाली नहीं है ।
कांग्रेस सरकार की दलित विरोधी मानसिकता के कारण बाबा साहेब भीमराव अम्बेकर ने कानून मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था । उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में सीमायें असुरक्षित है जिसके कारण आतंकी हमले हो रहे है और जवानों को शहीद होना पड रहा है ।
उन्होने कहा कि बसपा सरकार बनी तो अति गरीब परिवारों को 6000 के बजाय सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में नौकरी देगी l उन्होने कहा कि कांग्रेस भाजपा हवा हवाई चुनावी घोषणा पत्र जारी कर जनता को छलने का काम कर रही है जबकि बसपा कभी अपना पूर्व घोषणा पत्र जारी नहीं करती है l उन्होने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी से व्यापार चौपट हो गया ।
सभा के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई आकाश आनंद महासचिव सतीश मिश्रा के अलावा स्थानीय नेता सपा के पूर्व मंत्री डॉ एस पी यादव पूर्व सांसद रिजवान जहीर खान सहित तमाम सपा बसपा के नेता कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में जनता मौजूद थी ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ