Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सामान्य प्रेक्षक श्रावस्ती ने किया ईवीएम सेटिंग का निरीक्षण






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। लोकसभा सामान्य निर्वाचन  के छठवें चरण में श्रावस्ती लोकसभा सीट हेतु चुनाव विधानसभा बलरामपुर सदर, तुलसीपुर व गैंसड़ी में 12 मई को संपन्न होने है। इन विधानसभाओं में चुनाव संपन्न कराने हेतु ईवीएम मशीन की कैन्डीडेट सेटिंग बूथवार कलेक्ट्रेट परिसर में की जा रही है, जिसका निरीक्षण आज सामान्य प्रेक्षक डाॅ0 कल्याणकर द्वारा किया गया।


 तुलसीपुर विधानसभा में 531 ईवीएम मशीने, बलरामपुर सदर में 561 ईवीएम मशीने व गैंसड़ी में 504 ईवीएम मशीनों का प्रयोग किया जाना है। ईवीएम मशीनों की सेटिंग हेतु लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है।

 निरीक्षण के दौरान सासान्य प्रेक्षक माॅकपोल कर ईवीएम मशीन चेक किया। ड्यूटी पर लगे संबन्धित विधानसभ के एआरओ को अच्छी तरह से मशीनों का निरीक्षण करवाकर स्ट्रांगरूम में रखवाने का निर्देश दिया। प्रेक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स लगाने का निर्देश दिया । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे