Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीएम व एसपी ने उतरौला विधानसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान का किया निरीक्षण






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के उतरौला विधानसभा क्षेत्र में पांचवें चरण के अंतर्गत गोंडा लोकसभा क्षेत्र के तहत आज सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हुआ । 

मतदान स्थलों का सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट लगातार निरीक्षण करते रहे इसके अलावा जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश तथा एसपी अनुराग आर्य ने भी लगातार बूथों का आकस्मिक निरीक्षण जारी रखा ।

 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों को बिना किसी दबाव में आए मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षाकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ सतर्क रहने का निर्देश दिया । उन्होंने यह भी कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे