Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मंगलवार को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जयंती




अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। ब्रह्म शिरोमणि भगवान परशुराम की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ अक्षय तृतीया 7 मई मंगलवार को मनाया जाएगा । 
               
इस आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष डॉ रामनरेश त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम की जयंती धुसाह स्थित समय माता मंदिर परिसर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा ।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंडित शिवम त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ नितिन कुमार शर्मा मौजूद रहेंगे  । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद पंडित चंद्रभाल मणि तिवारी करेंगे और इस कार्यक्रम में पूरे जिले के साथ-साथ आसपास के जनपदों से भी सम्मानित ब्रह्म समाज के लोग मौजूद रहेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे