Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर , गौरा क्षेत्र में ईवीएम रहा बीमार





मनकापुर गोंडा।तहसील क्षेत्र मनकापुर में पाँचवे चरण का मतदान शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ | इस क्षेत्र में हुए मतदान के दौरान ईवीएम मशीनों में आई तकनीकी खराबी के कारण मतदाताओं को भीषण गर्मी व लू में परेशान होना पड़ा | 



मोकलपुर,हथियागढ़,केशव नगर, बड़ौलीपुर, जालेपुर ,कमालपुर,बैजलपुर,दौलतपुर माफी,तेजपुर,भरथीपुर,ककरघटा गडरही,बखरवा,दारियापुर मसकनवा में मतदाताओं में भारी उत्साह व वोट डालने के लिए लम्बी-लम्बी कतार लगी दिखी 


101 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान

प्राथमिक  विद्यालय पचपुती जगतपुर कोल्हार गांव में वोटरों मे दिखा भारी उत्साह दिखा यहाँ 101 वर्ष की बृद्ध महिला ने पोलिंग बूथ पहुच कर मतदान किया । वही छपिया क्षेत्र के महमूदपुर बूथ पर पसरा रहा | सन्नाटा मतदान शुरू होते ही ईवीएम मशीनों का खराब होने का सिलसिला शुरू हो गया था | प्राथमिक विद्यालय कलेनिया में बूथ संख्या 189 की मशीन सुबह 9:30 बजे पर खराब हुई | वही ग्रामसभा सैजलपुर के बूथ संख्या 284 में ईवीएम मशीन खराब होने कारण एक घंटा 15 मिनट विलंब से वोटिंग शुरू हुवा | वही ककरघटा में वोटिंग के दौरान ईवीएम मशीन रही खराब होने के कारण एक घंटे देरी से मतदान प्रक्रिया शुरू हुवा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे