Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद लोकसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न





अमरजीत सिंह 

अयोध्या ब्यूरो ।फैजाबाद लोकसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया लेकिन अधिकारी व शिक्षण संस्थानो के द्वारा निकाली गई मतदाना जागरूकता रैली को कोई असर नही पड़ा।यहा पर 61  प्रतिशत मतदान हो पाया है अयोध्या 57.8 प्रतिशत रूदौली 53.8 प्रतशित मिल्कीपुर–53.8 प्रतिशत बीकापुर 52.9 प्रतिशत 61 प्रतिशत हो पाया है जबकि जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने एसएसपी जोगेन्द्र कुमार के साथ 54-फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में चल रहे मतदान की स्थिति का जायजा लेने हेतु बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया, 



इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व एसएसपी ने मतदान केन्द्र विधानसभा क्षेत्र बीकापुर के श्री भरत उ.मा.वि.नन्दीग्राम उत्तरी, साधन सहकारी समिति राजेपुर भदरसा, आदर्श मतदान केन्द्र जे.ए.वी. इण्टर कालेज भदरसा, प्राथमिक विद्यालय भदरसा (टाउन), प्राथमिक विद्यालय कैलपारा, मतदेय स्थल छतिरवा पूर्वी, मतदेय स्थल पू.मा.वि. शिवाल मऊ तथा विधानसभा क्षेत्र अयोध्या के मतदेय स्थल पलिया शाह बदी, पू. मा. विद्यालय पूर्वी गद्दौपुर, एमएलएमएल इण्टर कालेज अयोध्या उत्तरी, फब्र्स इण्टर कालेज रीडगंज, फैजाबाद तथा साहबदीन सीताराम बालिका इण्टर कालेज का निरीक्षण किया।



इस दौरान मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिली, बड़ी संख्या में द्विव्यांग मतदाता भी बूथों पर मतदान करने आये देखने को मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने द्विव्यांग मतदाताओं व वृद्ध मतदाताओं की सराहना की। उन्होनें बुलावा टीमों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को मतदान करने हेतु लायें, कोई भी द्विव्यांग और वृद्ध मतदाता छूटने न पाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे