अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ।रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र बरईकला निवासी राजगीर पतिराम पुत्र दुबरी की दीवार के नीचे दब जाने से मौत हो गयी।बताया जाता है कि बरईकला निवासी पतिराम पुत्र दुबरी 40 सोमवार सुबह रूदौली कोतवाली क्षेत्र मीसा गाव निवासी अनीता पत्नी बृजेश सिंह के यहाँ मुर्गी फार्म की दीवार बनाने गया था।काम करते हुए अचानक दीवार गिर गयी और मलबे मे दब गया ।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ निर्माणाधीन मुर्गी फार्म के मालिक द्वारा मलवे मे दबे राजगीर को बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी रूदौली ले गये जहा पर डाक्टरो ने जिलास्पताल रेफर कर दिया।जहा पर डाक्टरों ने घायल राजगीर को मृत घोषित किया।उधर मौत की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ