Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने का दावा हुआ फेल



अखिलेश्वर तिवारी 
मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए कराए गए प्रचार-प्रसार का नहीं दिखा असर
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के उतरौला विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा क्षेत्र गोंडा के अंतर्गत चल रहा मतदान सम्पन्न हो गया । 



उतरौला विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए कराए गए तमाम प्रचार-प्रसार का कोई असर दिखाई नहीं दिया और केवल 47% मतदान होने की खबर है ।


                          
जानकारी के अनुसार गोंडा लोकसभा क्षेत्र 59 के अंतर्गत विधानसभा उतरौला में आज पांचवे चरण का मतदान सकुशल संपन्न हो गया ।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान तो शांतिपूर्ण संपन्न हो गया परंतु जिला प्रशासन पर एक सवालिया निशान जरूर लगा गया ।



 चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लंबी कवायद तमाम प्रचार प्रसार के बावजूद मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी नहीं कराई जा सकी ।



मतदान प्रतिशत कम रहने का कारण कड़ाके की धूप व गर्मी भी बताई जा रही है । मतदान निर्धारित समय से लगभग सभी बूथों पर प्रारंभ हो गया था और एक आध बूथों को छोड़ दे तो सभी जगह से मतदान सकुशल निर्बाध रूप से संपन्न होने की खबर है ।



बिशुनपुर ग्रांट बूथ पर काफी देर तक ईवीएम मशीन खराब रहने के कारण मतदान बाधित रहा जिसे बाद में बदलकर चालू कराया गया । मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे ।



सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जोनल मजिस्ट्रेट भी अपने अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखे थे  जिसका नतीजा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया । सभी प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मशीन में कैद हो चुके हैं जिसका नतीजा आगामी 23 मई को सामने आएगा ।


मतदान संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम मशीनों को सील कराकर जिला मुख्यालय स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा है  ।  स्ट्रांग रूम के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे