कोतवाल, दारोगा के विरूद्ध कार्रवाई की मांग
सुनील उपाध्याय
सुनील उपाध्याय
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी को मतदान के दिन 12 मई को शहर के आर्य कन्या बूथ पर अकारण कोतवाल एम.पी. चतुर्वेदी द्वारा मारने-पीटने व हिरासत में लिये जाने के मामले में कोतवाल एम.पी. चतुर्वेदी के निलम्बन और कोतवाली में तैनात दारोगा दिनेश यादव के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा विधायक दयाराम चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने मंगलवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा।
विधायक दयाराम चौधरी ने एसपी को बताया कि भाजपा नेता गोपेश्वर त्रिपाठी मतदान के दिन 12 मई को शहर के आर्य कन्या बूथ पर मतदान करने गये थे, मतदान केन्द्र से बी.एल.ओ., आंगनवाडी कार्यकत्री, एएनएम आदि को कोतवाल एम.पी. चर्तुवेदी ने लाठियां भांजते हुये जबरिया बाहर निकाल दिया। इस पर भाजपा नेता गोपेश्वर त्रिपाठी ने ऐतराज किया और कहा कि बी.एल.ओ., चुनाव आयोग के निर्देश के तहत मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिये रहते है, इन्हें किसके निर्देश पर किन नियमों के तहत हटाया गया। वे मामले की जानकारी एसडीएम सदर को दूरभाष से दे ही रहे थे कि कोतवाल एम.पी. चर्तुवेदी, दारोगा दिनेश यादव ने गोपेश्वर त्रिपाठी को लाठियों से पीटा और कोतवाली लेकर चले गये।
पुलिस अधीक्षक ने ज्ञापन लेते हुये आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर प्रभावी कार्यवाही कराया जायेगा।
प्रतिनिधि मण्डल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अमरेश पाण्डेय, विमलेन्द्र सिंह, विजय बिहारी तिवारी, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पाण्डेय, अमर सोनी, रमेश कुमार गुप्ता, शक्तिदीप पाठक, जगदीश पाण्डेय, ऋषभ श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, सीताराम श्रीवास्तव, अनुराग शुक्ल, रामानन्द ‘नन्हें’ अखण्ड पाल, सुधाकर पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, बागीश, राखी सोनी, शैलेन्द्र राजन, सुनील तिवारी, विशुद्धानन्द त्रिपाठी, राकेंश कुमार यादव, सत्यजीत पाठक, अतुल तिवारी के साथ ही भाजपा के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ