Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतगणना कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न





सुनील उपाध्याय 
बस्ती :भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षाग्रह में आज मतगणना कर्मचारियों को एक दिवसीय  (द्वितीय प्रशिक्षण) प्रशिक्षण सत्र  सम्पन्न हुआ।


द्वितीय प्रशिक्षण में सीडीओ, पीडी डीआरडीए, डीएओ, डीटीओ, सभी माइक्रो ऑब्जर्वर, ईवीएम काउंटिंग आदि के अन्य काउंटिंग स्टाफ शामिल थे। भारत चुनाव आयोग से जारी काउंटिंग के सभी पहलुओं एवं नए निर्देशों का वीडियो और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।


 सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डीएम ने उन्हें प्रशिक्षण के सभी बिंदुओं, प्रक्रियाओं, नियमों के बारे में बताने के साथ कहा कि उन्हें गिनती की प्रक्रिया के दौरान "पारदर्शिता, विश्वास और दक्षता" का उच्चतम स्तर भी सुनिश्चित करना होगा। उन्हें प्रत्येक टेबल पर हर बार ईवीएम या वीवीपीएटी गिनती की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।कंट्रोल यूनिट के कार्य न करने या पीठासीन अधिकारी के सीआरसी न कर पाने जैसी अवांछित स्थिति में काउंटिंग स्टाफ को तुरंत एआरओ के संज्ञान में लाना चाहिए। एआरओ बीईएल इंजीनियर की मदद से नियत प्रक्रिया का पालन करते हुए जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे