शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर अफीम कोठी के सभागार में डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाते हुये उन्होने कहा कि हम देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा संकल्प लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेगें।
मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुॅचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने का संकल्प भी दिलाया। उन्होने कहा कि लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देना और युवाओं को शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना ताकि वे आतंकी गुटों में शामिल न हों।
देश में आतंकवाद, हिंसा के खतरे और उनके समाज, लोगों और पूरे देश पर खतरनाक असर के बारे में जागरूकता पैदा करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ