शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | सामान्य निर्वाचन-2019 के अन्तर्गत 7 विधानसभाओं हेतु मतगणना दिनांक 23 मई 2019 महुली मण्डी में पूर्वान्ह 8 बजे से प्रारम्भ किये जाने हेतु मतगणना कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने मतगणना को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सम्पन्न कराने हेतु मतगणना कार्मिकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि मतगणना प्रक्रिया में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता होनी चाहिये इसलिये सभी मतगणना कार्मिक पूर्ण रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें यदि कहीं पर किसी प्रकार की समस्या हो तो उसके सम्बन्ध में मास्टर ट्रेनर से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें।
उन्होने कहा कि मतगणना कार्य शुरू किये जाने पर सबसे पहले कन्ट्रोल यूनिट (सी0यू0) का नम्बर एवं सील को उपस्थित अभिकर्ताओं को अवश्य दिखाया जाये, यदि कहीं पर किसी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो मौके पर उपस्थित माइक्रो आब्जर्वर अथवा ए0आर0ओ0 को अवगत करायें जिससे उस समस्या का समाधान तत्काल किया जा सके। उन्होने कहा कि मतगणना कार्मिक जितनी लगन एवं कुशलता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेगें उन्हें मतगणना के समय किसी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकरी सुदामा प्रसाद, उप कृषि निदेशक डा0 रघुराज सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर मोहम्मद अनीश द्वारा किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ