अखिलेश्वर तिवारी
संयुक्त जिला चिकित्सालय में खुलेगा इग्नू का प्रशिक्षण केंद्र
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुदृढ़ बनाने तथा यहां के छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र में जोड़ने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय में जीएनएम तथा बीएससी नर्सिंग कर चुके विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा । इग्नू प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना जिला चिकित्सालय में कर रहा है जिसमें प्रवेश के लिए विज्ञप्ति भी जारी की जा चुकी है ।
इस आशय की जानकारी देते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय लखनऊ के क्षेत्रीय सहायक निदेशक डॉ कीर्ति विक्रम सिंह ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में इग्नू का प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा जिसमें जीएनएम तथा बीएससी नर्सिंग कर चुके विद्यार्थियों को ब्रिज प्रोग्राम आन सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी हेल्थ फॉर नर्सेज कोर्स के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा । इस कोर्स में 6 माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सफल अभ्यर्थियों को एनएचएम प्रोग्राम के तहत संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि अध्ययन केंद्र का शुभारंभ इसी वर्ष जुलाई माह से संयुक्त जिला चिकित्सालय में कर दिया जाएगा । इसी संबंध में मंगलवार को उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय में बैठक कर सभी पहलुओं पर चर्चा की । चर्चा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह के अलावा डॉक्टर ए पी मिश्रा, डॉ आर पी मिश्रा व डॉ सुनील कुमार सहित कई अन्य चिकित्सक मौजूद थे । डॉ सिंह ने एमएलके पीजी कॉलेज में संचालित इग्नू स्टडी सेंटर का भी निरीक्षण किया और वहां पर अध्ययन के विषय में चर्चा की । इस दौरान एमएलके में स्थापित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ जनार्दन प्रसाद पांडे ने विद्यार्थियों को दी जाने वाली सहायता के लिए किए जा रहे प्रयासों के विषय में अवगत कराया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ