अनीता गुलेरिया
दिल्ली : द्वारका-जिला के नशा-विरोधी दस्ते ने विपिन-गार्डन के पास पैदल गश्त-दौरान एक युवक जो बहुरंगी कैरी-बैग के साथ जा रहा था, पुलिस द्वारा नाम-पता पूछने के बाद जब उसे बैग की चेकिंग के लिए बोला गया,तो उसकी संदिग्ध-गतिविधियों के चलते शक होने पर एसआई धर्मेंद्र द्वारा चेकिंग करने पर उसके बैग मे कपड़ों के भीतर रखे काले-रंग की पॉलिथीन के अंदर डेढ़-किलो गांजा बरामद किया गया । उन्होंने तुरंत इसकी रिपोर्ट इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को दी ।
मोहन गार्डन थाना पुलिस ने 222 /19 मामला दर्ज कर कडी-पुछताछ करते हुए आरोपी-तस्कर को जेल भिजवा दिया है । द्वारका एडिशनल डीसीपी आर पी मीणा ने बताया, आरोपित गांजा-तस्कर का नाम श्रवण कुमार उम्र (33) साल जो उत्तम नगर के विपिन गार्डन एक्सटेन्शन में रहता है । वह इस अवैध-नशीले गांजे को कालू नाम के कुख्यात-तस्कर से लेकर रघुवीर नगर से अपने घर को जा रहा था ।
पुलिस की गहन तफ्तीश दौरान अपना जुर्म कबूलते हुए बताया,पहले वह कालू के घर से गांजा लेकर आता था,लेकिन कुछ समय से दो अलग जगह जैसे रघुवीर नगर और केशोपुर से निर्धारित-समय अनुसार गांजा लाकार उसकी अवैध-तरीके से तस्करी करता आ रहा था । वह कई बार अवैध-तस्करी के मामले में जेल जा चुका है । यह काफी समय से इस तस्करी में लिप्त है । श्रवण की पत्नी अवैध-शराब तस्करी धंधे के चलते दो साल से तिहाड़ जेल में बंद थी । एसीपी राजेंद्र सिंह की निगरानी मे पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ करते हुए इस गांजा-तस्कर गिरोह के मुख्य-सरगना तक धर-पकड़ बनाने की कोशिश में जुटी है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ