Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्य आरक्षी की हुई असामयिक मौत ,नम आँखों से दी गयी आखिरी विदाई



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। डायल-100 सेवा में थाना धनघटा के अन्तर्गत नियुक्त मुख्य आरक्षी भूपेन्द्र सिंह की असामयिक मृत्यु हो जाने पर रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में नम आँखों से भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी। अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर रमेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक धनघटा रणधीर मिश्रा ने श्रृद्धांजली अर्पित की तथा प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार त्रिपाठी, निरीक्षक प्रज्ञान त्रिलोचन त्रिपाठी, प्रभारी डायल-100 सहित सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने नम आँखों से अपने साथी को अन्तिम विदाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे