Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सकुशल मतगणना हेतू पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के नेतृत्व मे लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपदीय पुलिस व अर्द्धसैनिक बलो द्वारा फ्लैग मार्च किया गया, साथ ही मतगणना के दौरान किसी भी सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करते हुए निर्बाध रुप से मतगणना संपन्न कराने हेतु भी निर्देशित किया गय़ा। फ्लैग मार्च थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत मोती तिराहा से शुरु होकर गोला बाजार, मधुकुंज तिराहा होते हुए मेहदावल बाईपास पर आकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार, प्रभारी कोतवाली खलीलाबाद निरीक्षक सौदागर राय, प्रभारी यातायात तथा कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के सभी प्रभारी पुलिस चौकी व अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे