सूचना पर पहुची पुलिस ने पहुँचाया सीएचसी मेंहदावल
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के लोरिकबारी ग्राम के समीप एक चार पहिया वाहन कमांडर और एक मोटरसाइकिल की आमने सामने से टक्कर हो गई। बताते चले कि अनियंत्रित कमांडर जीप की टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल सवारों को गम्भीर रूप से चोटे आयी है। दोनों ही घायल सगे भाई है और रिश्तेदारी में शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे।
इस टक्कर के बाद उपस्थित ग्रामीणो ने आनन फानन में 100 नम्बर को सूचना दी जिसके बाद तत्काल पहुची पुलिस ने दोनों घायलों को मेंहदावल अस्पताल पहुँचाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा निरीक्षण व प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाबत मोटरसायकिल सवार सुनील एवं सुधीर पुत्रगण गंगाराम बेलहर में शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे कि तभी नंदौर बखिरा मार्ग पर स्थित लोरिकबारी में जा रहे थे इन बाइक सवारों के आगे एक ट्रक चल रहा था जिसे इनके द्वारा ओवरटेक किया जा रहा था कि तभी सामने से आ रहे कमांडर जीप से टक्कर हो गई। जिसके उपरांत दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए।
जिसके बाद आसपास ग्रामीणों ने पुलिस के 100 नम्बर को सूचना दी और सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को मेंहदावल अस्पताल पहुँचाया गया। जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ओंकार जायसवाल द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ