आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लाक अंतर्गत स्थित करमा खान निवासी वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद नसीम खान का तड़के सुबह लगभग 5 बजें अचानक मृत्यु हो गयी। बताते चले कि उन्होंने ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ अपने अखिरी क्षणों तक अपना पूरा जीवन पत्रकारिता को समर्पित किया। वो जितनी शिद्दत से इस्लामिक पर्वों की रिपोर्टिंग करते थे उसी तरह दूसरे धर्मों के कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग बड़ी लगन के साथ निरंतर करते थे। पत्रकार की आकस्मिक मृत्यु से पूरा क्षेत्र आहत हैं। बताते चले शाम को लगभग 3 बजे आबाई गांव के कब्रिस्तान में सैकड़ों सोगवारों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए- खाक कर दिया गया। 65 वर्षीय पत्रकार मुहम्मद नसीम खान का मंगलवार की सुबह छः बजे अचानक सुगर कम हो जाने तथा ब्लड प्रेशर में आयी दिक्कतों के कारण इंतकाल कर गये। कई सालों से बीमार होने के बाद भी वह लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे। क्षेत्र में खान पत्रकार के नाम से विख्यात रहे मुहम्मद नसीम खान के निधन की खबर जंगल में आग की तरह फैली तो दुख व गम की लहर दौड़ गयी। शाम तीन बजे उन्हें उनके आबाई गांव के कब्रिस्तान में हजारों सोगवारों की मौजूदगी में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। मु. नसीम खान का जन्म 01-01-1954 को एक शिक्षित व प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। स्व. खान अपने पीछे माता, पत्नी सहित छः पुत्र व छः पुत्रियां छोड़ गये। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मु.अहमद, मेहताब आलम उर्फ लड्डू, शोएब अहमद नदवी, सैयद फिरोज अशरफ, बशीर अहमद प्रधान, मौलाना सेराज अहमद, हाजी वसी अहमद, डा. इरशाद अहमद, अब्दुल हक, सुहेल अहमद, मु. हनीफ, अदील अहमद,खुर्शीद अहमद, के.डी. सिद्दीकी, मु. परवेज अख्तर, मु. अदनान, मसरुर अहमद, शैलेष कुमार, सुभाष पाठक, मु. शोएब, अख्तर हुसेन, राधेश्याम गौतम, कमरे आलम सिद्दीकी, नूर आलम सिद्दीकी, मु. नफीस सिद्दीकी, तरीकत हुसेन सिद्दीकी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ