आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सरकार एक तरफ जहां कार्ड धारकों के लिए बेहतर व्यवस्था और उचित मूल्य पर खाद्यान्न सामग्री देने के लिए बंदोबस्त की है वहीं कोटेदार की मनमानी के चलते ग्रामीण त्रस्त हैं। नाथनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत पडरहा में कोटेदार की मनमानी से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत भवन पर एकत्रित होकर कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा काटा। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार अनिरुद्ध कुमार पांच यूनिट में दो यूनिट राशन देते है। और तीन यूनिट रख लेते है। जबकि सरकार की योजना के मुताबिक पूरे यूनिट राशन मिलना चाहिए सरकारी सस्ते गल्ले की कीमत 2 रुपये प्रति किलो गेहूं 3 रुपये प्रति किलो चावल है। लेकिन कोटेदार अपनी दबंगई से 3 रुपये किलो गेहूं और 3 रुपये किलो चावल देता है जब ग्रामीण एतराज करते हैं तो कोटेदार का कहना है कि लेना है तो ले लो वरना जाओ जो करना होगा कर लेना घंटों बवाल काटने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि अगर हमें न्याय नहीं मिला तो जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। अब कोटेदार की मनमानी नहीं चलेगी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू चौहान मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और उनकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही उसके बाद ग्रामीणों शांत हुए। इस दौरान मौके पर बासमती देवी, महादेव, मुन्नी देवी, लक्ष्मीना, चंद्रावती देवी, कलावती देवी, मीरा देवी, सुभावती, रामावती, श्रीदेवी, खेदन, गायत्री देवी, हेमा देवी, रीता देवी, रीना देवी, दुर्गावती देवी, सीता, जय राम, रामाश्रय, कलावती, शीला देवी, रामकेवल, फूलमती, इंद्रावती, पुष्पा देवी, शांति देवी, सुनीता देवी, छोटेलाल, जवाहिर, जनार्दन, मंगरा देवी, श्याम सुंदर, सरिता, मालती, संतराजी देवी, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ