शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | संगीत संकल्प के आयोजकत्व में नगर स्थित शारदा संगीत महाविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यक्रम संकल्प की सचिव डॉ• ममता त्रिपाठी के संयोजकत्व मैं संगीत समारोह का भव्य आयोजन किया गया | उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्रों द्वारा वाणी वंदना व जिले के वरिष्ठ कवि साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य रत्न एवं जितेंद्र सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य आगाज किया गया | उक्त कार्यक्रम में दूर-दराज से आए हुए जाने-माने कलाकारों का स्वागत महाविद्यालय के सचिव आनंद मोहन ओझा ने किया |
कार्यक्रम में कानपुर से पधारे रेडियो बिहाई कलाकार निशांत सिंह ने एकल तबला वादन प्रस्तुत कर तीन ताल की चमत्कारिक प्रस्तुति कर कार्यक्रम में ऊंचाइयों प्रदान की |
इसी के साथ ही गुरु राजकुमार सिंह ,जाकिर हुसैन , निशांत आदि ने अपनी-अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जमकर वाहवाही लूटी | कार्यक्रम के अंत में बनारस से पधारी संगीत की विदुषी प्रसिद्ध शिल्पायन की संचालिका श्रीमती रागिनी सरना ने अपने चमत्कारिक गायन से लोगों का मन मोह लिया |
इस दौरान उन्होंने विविध प्रस्तुति करते हुए "नजरिया लग जाएगी मोरे कान्हा" बनारसी दादरा गाकर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया | कार्यक्रम के मौके पर प्रमुख रूप से डॉ• संतोष कुमार शुक्ला ,अरविंद श्रीवास्तव ,सुनील प्रभाकर ,विनीत सिंह , राजेश नारायण मिश्र , सचिंता गोस्वामी, रामानुज, विजय प्रताप त्रिपाठी ,प्रभाकर पांडे ,ओम प्रकाश पंछी ,अवधेश सिंह ,संतोष शुक्ला, सहित आदि लोग शामिल रहे | कार्यक्रम का संचालन कर रही संस्था की सचिव डॉ ममता त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सराहना की |
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ