Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसओ की तत्परता से पंडित पुरवा कांड का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार





नवागत थानाध्यक्ष पर लगाया जा रहा आरोप
संतकबीरनगर : बीते दिन जमीनी विवाद मे दो लोगो की हुई हत्या की घटना मे वांछित मुख्य आरोपी को एसओ कपिलमुनि सिंह की तत्परता से गिरफ्तार किया गया।


बताते चले कि थाना मेहदावल थानाध्यक्ष की अगुवाई में दर्ज मु0अ0सं0 121/19 की धारा 302/307/147/148/ 323/325/504/506 भादवि मे वांछित मुख्य आरोपी जिसका नाम रामबेचन यादव पुत्र कोमल निवासी पण्डित पुरवा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया। इस पंडित पुरवा कांड के मुख्य आरोपी को थानाध्यक्ष की तेजतर्रार शैली को परिचय देते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।


विदित हो कि दिनॉक 17 मई 2019 को प्रातः लगभग 05.00 बजे मेहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंडित पुरवा निवासीगण प्रथम पक्ष पप्पू यादव पुत्र रामचन्दर यादव आदि व द्वितीय पक्ष रामबेचन पुत्र कोमल के मध्य काफी समय से चल रहे जमीनी विवाद के मुकदमे की रंजिश को लेकर लाठी डण्डे से मारपीट हुई थी जिसमे प्रथम पक्ष के सुरेन्द्र यादव उम्र 45 वर्ष पुत्र रामविजय व रामविजय यादव उम्र 65 वर्ष पुत्र रामअधारे को गम्भीर चोट आई थी। जिसमे सुरेन्द्र की सीएचसी मेहदावल मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई तथा रामविजय को रेफर कर दिया गया था जिनकी मेडिकल कालेज गोरखपुर मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी । 


पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्परता से प्रभारी निरीक्षक मेहदावल कपिलमुनि सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित कर अभियुक्तों की अविलम्ब गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था। जिसमे मेहदावल थानाध्यक्ष अपनी तेज तर्रार शैली का परिचय देते हुए व तत्परता दिखाते हुए 05 अभियुक्त को पूर्व मे ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। तहसील प्रशासन के समक्ष जमीन का मामले को निपटाने के दायित्व होता रहा है फिर भी अभी लोकसभा चुनाव के पूर्व आये एसओ पर इस घटना के बाबत अनेको आरोप लगाए जा रहे है। जबकि जमीन संबंधित मामलों को तहसील प्रशासन द्वारा ही निस्तारित किया जाता रहा है। नवागत थानाध्यक्ष पर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाया गया। पंडित पुरवा कांड के आरोपियों को तत्परता से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद भी थानाध्यक्ष पर इस कांड के बाबत आरोप लगाना एक तरह से इनके साथ अन्याय ही होगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे